भागलपुर, जुलाई 23 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, भागलपुर प्रमंडल सुभाष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को त्रैमासिक पत्रिका 'नवयत्न' के प्रकाशन को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में संपादक मंडल के सदस्यों के साथ पत्रिका की विषय-वस्तु, प्रस्तुति और प्रकाशन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पत्रिका में भागलपुर प्रमंडल के सरकारी विद्यालयों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के उल्लेखनीय एवं मौलिक नवाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। जिनके नवाचारों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं अनुकरणीय परिवर्तन हुए हैं। इन प्रेरक प्रयासों को अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरक मॉडल (कैटालिस्ट) के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि शिक्षा व्यवस्था में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को बढ़ावा मिल ...