लखीमपुरखीरी, जून 15 -- संसारपुर। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से ब्लॉक बांकेगंज में आयोजित जनकल्याण शिविर का रविवार को शुभारंभ हो गया। भाजपा जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी व मंडल अध्यक्ष रामानुज मिश्रा ने फीता काटकर जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया। इस तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के पंजीकरण किए जाएंगे। जिसके लिए अलग अलग योजनाओं के अलग अलग स्टाल लगाएं गए हैं। इस मौके पर एडीओ पंचायत आरिफ खान, अनिल वर्मा, दिनेश अर्कवंशी, विजय सिंह, रमेश चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का हुआ शुभारंभ यह भी पढ़ें- जनकल्याण शिविर में लोगों को दिया योजनाओं की जानकारी यह भी पढ़ें- ब्लॉकों में जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले की शुरुआत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...