तहसीलदार ने खनन करते जेसीबी संग डंपर पकड़ा
बदायूं, जून 15 -- अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं आश्रित शाखमुरी के निर्देश पर तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। तहसीलदार ने थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव जाफरपुर में अवैध रूप से मिट्टी खनन एवं परिवहन होते पकड़ लिया। तहसीलदार ने यहां से एक जेसीबी, एक डंपर, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। संबंधित वाहन चालक वैध अनुमति एवं आवश्यक अभिलेख तहसीलदार को नहीं दिखा पाया। तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गये सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाना इस्लामनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बांका: अवैध खनन के विरुद्ध अभियान में ट्रैक्टर जब्त इसकी खबर खनन विभाग को दे दी है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं आश्रित शाखमुरी ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.