चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- चक्रधरपुर। श्रावणी मेले को लेकर रेलवे की ओर से इतवारी से मधुपुर इतवारी के बीच झारसुगुड़ा-राउरकेला होकर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन एक से 29 अगस्त तक कुल 5 फेरे लगाएगी। ट्रेन नंबर 08895 इतवारी-मधुपुर साप्ताहिक श्रावणी स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को इतवारी से 04.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोंदिया, राजनंदगाव, डोगरगढ़, राजनंदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर एवं झारसुगुड़ा में (16.15/16.17) पहुंचेगी एवं छूटेगी। इसके बाद बामड़ा, गरपोस, राजगांगपुर, राउरकेला (18.22/18.30) ओरगा, बानो, हटिया, रांची, मुरी बोकारो स्टील सिटी, धनबाद होते हुए दूसरे दिन 06.00 मधुपुर पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 08896 मधुपुर-इतवारी साप्ताहिक श्रावणी स्पेशल एक्सप्रेस ...