भागलपुर, जून 15 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  रविवाह सुबह नाथनगर रेफरल अस्पताल नाथनगर में मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता गांव से विनोद यादव की बेटी कंचन कुमारी घायलावस्था में अपने माता-पिता और भाई को लहुलुहान अवस्था में लेकर पहुंची थी। लेकिन उस वक्त डॉक्टर अस्पताल में नहीं मिले। घायल तीनों मरीज काफी देर तक डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। सुबह नौ बजे डॉक्टर पहुंचे तो इलाज शुरू हुआ। अस्पताल में तैनात डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि वह सुबह आठ बजे अपनी ड्यूटी में आ गये थे। चाय पीने के लिए पास में गए थे। इसी वजह थोड़ा विलंब हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...