खेत में जाने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, बच्चे समेत तीन की मौत
पूर्णिया, जून 25 -- बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के लसनपुर दोघरिया पुल के समीप बुधवार को दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पलटने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बुधवार करीब 11 बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर तीन लोग खेत जोतने जा रहे थे। इसी दौरान लसनपुर दोघरिया पुल के समीप सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग उसके नीचे दब गए और पानी में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सभी को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डगरूआ ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.