एक सप्ताह से मेडिकल कालेज से एक्सरे प्लेट नदारद, मरीज परेशान
गोंडा, जुलाई 3 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में एक सप्ताह से एक्सरे प्लेट नहीं है । मोबाइल में रिपोर्ट मरीजों व उनके तीमारदारों को दी जा रही है। हालांकि अस्पताल प्रशासन एक्सरे प्लेट के लिए इंडेंट करने व जल्द ही एक्सरे प्लेट आने का दावा कर रहा है। मोबाइल न होने पर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन लगभग 22 सौ की संख्या में मरीज आते हैं, जिनमें करीब साढ़े तीन सौ एक्सरे जांच कराने पहुंचते हैं। ऐसे में प्लेट उपलब्ध न होने से मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिन मरीजों को अन्य अस्पतालों या निजी चिकित्सकों को एक्सरे दिखाना होता है, उन्हें मोबाइल में आई रिपोर्ट के सहारे ही इलाज कराना पड़ रहा है। कई जगह फिल्म की मांग होने पर मरीजों को निजी कें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.