एक सप्ताह से पलटा गिट्टी लदा ट्रक दुर्घटना को दे रहा दावत
मिर्जापुर, जून 15 -- जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना के खम्हरिया दमुआन गांव के सामने पलटा ट्रक हर पल हादसे को आमंत्रण दे रहा है। एक सप्ताह पहले पलटे गिट्टी लदे ट्रक की चपेट में आने से कलना गांव निवासी बाइक चालक का पैर फ्रैक्चर हो गया था। उत्तर पटरी के बगल जगदंबा फिटनेस प्वाइंट के संचालक गैपुरा निवासी अर्पण पांडेय ने बताया कि बाहर खड़े चार युवक बाल-बाल बच गए थे, जबकि अनियंत्रित ट्रक पलटने से पहले चालक कूदकर भाग निकला था। सड़क पर पलटे ट्रक को किनारे करने और यहां से हटवाने की जहमत मोल नहीं लिया जा रहा है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि चालक के भाग जाने के बाद ट्रक के मालिक नहीं आ रहे हैं। घटना के एक सप्ताह बाद भी सड़क पर पलटा ट्रक बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है। गैपुरा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश दुबे ने बताया कि ट्रक नंबर के आधार पर माल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.