आरबीएसके की पहल से सात वर्षीय बच्ची को मिला नया जीवन
पीलीभीत, जुलाई 23 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की समय पर पहचान और स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से जन्मजात हृदय रोग (दिल में छेद) से पीड़ित सात वर्षीय बच्ची को नया जीवन मिला है। आर्थिक तंगी के कारण उपचार नहीं करा पा रहे परिवार की बच्ची की निशुल्क सर्जरी कराई गई, जिसके बाद वह अब पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य बच्चों की तरह खेल रही है। मरौरी ब्लॉक के ग्राम संडा निवासी सात वर्षीय इच्छा देवी जन्म से ही हृदय में छेद की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान प्राथमिक विद्यालय संडाह में आयोजित आरबीएसके स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में टीम ने बच्ची की जांच की। टीम में डॉ. खुशबू जमाल, डॉ. वर्षा सक्सेना, स्टाफ नर्स शुष्मा श्रीवास्तव और ऑप्टोमेट्रिस्ट धर्मेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.