रुडकी, जुलाई 3 -- रुड़की। आईआईटी रुड़की में हाइड्रोलॉजी विभाग के प्रो. अंकित अग्रवाल को औपचारिक रूप से वर्ष 2026-2030 की अवधि के लिए ग्लोबल यंग एकेडमी का सदस्य नामित किया गया है। यह घोषणा जर्मनी में आयोजित एकेडमी की वार्षिक आम बैठक के दौरान की गई। प्रो. अग्रवाल का चयन उनके शोध, शैक्षणिक नेतृत्व और वैश्विक वैज्ञानिक सहयोग के क्षेत्र में राष्ट्रीय से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक बढ़ते योगदान पर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...