अधिकारियों ने देखा मोतीपुर का मॉडल
समस्तीपुर, जून 15 -- रोसड़ा। प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर का विकास मॉडल अब दूसरे राज्यों के लिए भी प्रेरणा बनता जा रहा है। छत्तीसगढ़ से आए 50 सदस्यीय दल, जिसमें 21 पदाधिकारी और 29 जनप्रतिनिधि शामिल थे, ने मोतीपुर पंचायत का एक्सपोजर विजिट कर यहां हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया। पंचायत में किए गए नवाचारों, जनसुविधाओं और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को देख प्रतिनिधिमंडल ने इसकी सराहना की तथा अपने-अपने पंचायतों और जिलों में इस मॉडल को अपनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने पंचायत में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, आधारभूत संरचनाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सामुदायिक सहभागिता तथा ग्रामीण विकास के अन्य आयामों की विस्तृत जानकारी मुखिया प्रेमा देवी से प्राप्त की। यह भी पढ़ें- भव्य मंच से कल होगा राज्य के 'यशस्वी मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.