अंतरराष्ट्रीय निधि पटेल को नेशनल आइकॉन अवॉर्ड 2026
मिर्जापुर, जुलाई 23 -- मिर्जापुर,संवाददाता। अंतर राष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग खिलाड़ी निधि सिंह पटेल को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नेशनल आइकॉन अवार्ड्स-2026 से सम्मानित किया जाएगा। विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी के तहत आरोग्य दर्पण द्वारा भारत के संविधान क्लब, रफी मार्ग, नई दिल्ली में तीन अगस्त को राष्ट्रीय सम्मेलन विकसित भारत 2047 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर के 48 खिलाड़ियों को पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। जिसमें जनपद के नरायनपुर ब्लाक के पचेवरा गांव निवासी किसान गिरिजा प्रसाद सिंह की पुत्री अंतर राष्ट्रीय ख्यातीलब्ध निधि पटेल का भी चयन हुआ है। निधि पटेल अब तक 10 गोल्ड, 6 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कैसा है भारत का पूरा शेड्यूल? नीरज चोपड़ा इस दिन मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.