श्रीगंगानगर , मई 21 -- राजस्थान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की श्रीगंगानगर चौकी के दल ने अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में तीन युवकों को गिरफ्तार करके उनसे 31 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
एएनटीएफ के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दल ने अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में नाहरांवाली मार्ग पर यह कार्रवाई बुधवार को देर शाम की। एक कार में सवार गगनदीपसिंह जटसिख (30), देवेंद्रसिंह जटसिख (24) और लखबीरसिंह मजहबी सिख (25) की तलाशी लेने पर उनसे 31 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित