रांची , मई 21 -- झारखंड के हजारीबाग जिले में ईचाक थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पांच अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार ने किया है।
पुलिस ने उनके पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। इसके बाद एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने लोटवा जंगल के पास से इन 5 अपराधियों को रंगे हाथों पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी में राहुल कुमार, पिता-सकलदीप प्रसाद मेहता, विशाल कुमार, पिता-तामेश्वर प्रसाद मेहता, अमित कुमार पितादुलारचंद मेहता, दीपक कुमार, पिता-स्व. नागेश्वर प्रसाद मेहता और मुकेश कुमार, पिता-बालेश्वर प्रसाद मेहता साकिन-सायलखुर्द सभी आरोपी ईचाक थाना क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। उनके पास से 52 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। जिसकी डीडीकिट से जांच में पुष्टि कर दी गई है। पुलिस ने 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जप्त कर लिया हैपूछताछ में यह बात सामने आई है कि इन अपराधियों का नेटवर्क ईचाक, पदमा, बरही और हजारीबाग तक फैला हुआ था। ये अपराधी चतरा जिले के सप्लायर से 1400 रुपये प्रति ग्राम की दर से ब्राउन शुगर खरीदते थे और उसे अन्य सहयोगियों को 1500-1600 रुपये में बेचते थे। आगे यह ईचाक क्षेत्र में 2200-2400 रुपये प्रति ग्राम की दर से बेची जाती थी।
अपराधियों ने बताया कि ये अपराधी खुद नशा नहीं करते थे, बल्कि इसका व्यावसायिक संचालन कर रहे थे और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए आपस में जुड़े हुए थे।पुलिस ने इन सभी पर ईचाक थाना में कांड संख्या 91/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इससे पूर्व भी इनके मुख्य सरगना राहुल मेहता के अन्य सहयोगियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित