पटना , मई 21 -- बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य सोनु कुमार राय नेगुरुवार को विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया।
विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने परिषद् के उपभवन सभागार में आयोजित समारोह में श्री राय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता श्री राय हाल में हुए बिहार विधान परिषद् के उपचुनाव में भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से राजद के निर्वाचित हुए थे।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद् के उप सभापति प्रो.(डॉ.) रामवचन राय, सांसद सुधाकर सिंह सहित अन्य गणमान्य एवं सैकड़ो की संख्या में राजद कार्यकर्ताउपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित