चित्तौड़गढ़ , अप्रैल 26 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के कोतवाली निंबाहेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के पैसे नहीं देने पर एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि गत गुरुवार को क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के बगदीराम भील की वहीं के निवासी श्यामलाल भील एवं मोतीलाल भील ने लाठी एवं पत्थर से पीट पीटकर हत्या कर दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने श्यामलाल भील एवं मोतीलाल भील को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंन बगदीराम भील से शराब के पैसे की मांग की। विरोध करने पर लाठी एवं पत्थर से उसकी हत्या कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित