भोपाल , अप्रैल 26 -- मध्यप्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र के संदर्भ में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे उनके भोपाल स्थित आवास पर आयोजित होगी।
बैठक में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि संशोधन के बहाने महिला आरक्षण को लंबित रखा जा रहा है।
उमंग सिंघार ने कहा कि विशेष सत्र महिला सशक्तिकरण के विषय पर केंद्रित है, लेकिन सरकार संविधान विरोधी कदम उठाकर महिला आरक्षण को लागू करने से बच रही है, जिसका कांग्रेस सदन में विरोध करेगी।
उन्होंने कहा कि यदि केंद्र स्तर पर लोकसभा की 543 सीटों पर महिला आरक्षण लागू किया जाता है, तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के मुद्दे पर राजनीति की जा रही है, जिसे कांग्रेस उजागर करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित