भरतपुर, 21 (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगला चिम्मन गांव में खुशबू (28) जब घर में अकेली थी, उसका पति भरत जाटव मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था। उसी दौरान उसने फांसी लगा ली।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला गृहक्लेश के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने कोटा निवासी मृतका के पीहर पक्ष को घटना की जानकारी दे दी है, जिनके बयाना पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित