रायबरेली , मई 21 -- उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर खनन विभाग की टास्क फोर्स ने अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए 13 वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों से गुरुवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार खनन अधिकारी सुरेश लाकरा के नेतृत्व में बछरावां-लालगंज मार्ग पर चार तथा डलमऊ-गदागंज मार्ग पर नौ वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहन ओवरलोड तथा अवैध परिवहन करते पाए गए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर सभी 13 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहन संचालकों से कुल पांच लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित