नयी दिल्ली , मई 24 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना महान मित्र बताते हुए कहा कि भारत उन पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है।
श्री ट्रम्प ने अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बात फोन कॉल पर कही। यह फोन भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने श्री ट्रम्प को लगाया था। श्री ट्रम्प ने फोन पर कहा, "हम भारत के इतने करीब पहले कभी नहीं रहे और भारत मुझ पर तथा हमारे देश पर 100 फीसदी ऐतबार कर सकता है। अगर उन्हें कभी भी मदद की ज़रूरत होगी, तो वे जानते हैं कि कहां फोन करना है। वे सीधे यहीं फोन कर सकते हैं।"यहाँ भारत मंडपम में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और श्री गोर शामिल हुए। श्री गोर ने यह फोन का स्पीकर माइक पर ही लगा दिया जिससे कि हॉल में मौजूद सभी लोग श्री ट्रम्प की आवाज सुन सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित