पटना , मई 21 -- बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने गुरुवार को कहा कि सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार में मातृ - मृत्यु अनुपात (एमएमआर) में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। श्री पांडे ने आज बयान जारी कर कहा कि यह स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की अथक मेहनत का प्रतिफल है। यह इस बात को प्रमाणित करता है कि पूर्व की सरकार की तुलना मेंराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में अतुलीय योगदान दिया है।
श्री पांडे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार ने बिहार में विकास की जो मजबूत नींव रखी थी, उसे मौजूदा राजग सरकार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आगे भी मजबूती के साथ कायम रखेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित