, May 21 -- ‎ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी उन चुनिंदा नेताओं में थे जिन्होंने विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा चारों सदनों में बिहार का प्रतिनिधित्व किया तथा हर सदन में उनकी भूमिका प्रभावशाली और मार्गदर्शक रही। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक बने, तो सुशील मोदी से प्रतिदिन संवाद का अवसर मिलता था और इस दौरान वह विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों और पार्टी की भूमिका पर चर्चा किया करते थे। बिहार के कार्यकर्ताओं, मंडलों और जिलों तक की विस्तृत जानकारी उनके पास रहती थी। भाजपा संगठन के लिए वह डेटा बैंक के सामान थे।

‎‎इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री रामकृपाल यादव, मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, मंत्री रमा निषाद, डॉ. संजीव चौरसिया, विधायक रंजन कुमार, पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, भाजपा के जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित