चंडीगढ़ , मई 21 -- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर हरियाणा के युवाओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और भेदभाव से त्रस्त है, लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है।
श्री हुड्डा ने असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल भर्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि सामान्य वर्ग की 116 नियुक्तियों में से 74 बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को चुना गया। इससे साफ है कि भाजपा हरियाणा की नौकरियां दूसरे राज्यों में बांट रही है, जबकि हरियाणा देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाला राज्य है।
उन्होंने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी भर्ती में भी 60 में से 41 अभ्यर्थी बाहरी थे। इंटरव्यू में जानबूझकर हरियाणा के युवाओं को कम अंक देकर मेरिट से बाहर किया गया। अंग्रेजी की 613 पदों वाली भर्ती में सिर्फ 151 का चयन हुआ और डीएससी वर्ग की 60 आरक्षित सीटों पर केवल एक अभ्यर्थी चुना गया। साइकोलॉजी की 85 सीटों पर 400 में से सिर्फ 3 को पास किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित