नयी दिल्ली , मई 21 -- शिक्षा मंत्रालय ने इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) के सहयोग से बेंगलुरु में 'भारत इनोवेट्स इन्वेस्टर शोकेस' का आयोजन किया जिसमें 24 भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स ने अपने अत्याधुनिक उत्पाद और तकनीकी समाधान प्रमुख भारतीय एवं वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत किए गए।
शिक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कि मंत्रालय ने इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) के सहयोग से 19 मई को बेंगलुरु में भारत इनोवेट्स इन्वेस्टर शोकेस का आयोजन किया। भारत इनोवेट्स इन्वेस्टर शोकेस' कार्यक्रम भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के तहत 14 से 16 जून को फ्रांस के नीस में आयोजित होने वाले 'भारत इनोवेट्स-2026' के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 90 से अधिक निवेशकों ने हिस्सा लिया, जो वैश्विक स्तर पर 85 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्तियों का प्रबंधन करते हैं।
कार्यक्रम में पीक एक्सवी पार्टनर्स, एक्सेल, बेसेमर वेंचर पार्टनर्स, ब्लूम वेंचर्स, कलारी कैपिटल, चिराटे वेंचर्स, एवेन्डस कैपिटल और सोनी इनोवेशन फंड जैसे प्रमुख निवेशकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय डीप-टेक स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत से सीधे जोड़ना था।
उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त सचिव सौम्या गुप्ता ने कहा कि 'भारत इनोवेट्स' पहल की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 फरवरी को भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष के उद्घाटन के दौरान की थी। उन्होंने कहा कि यह मंच भारतीय तकनीकी उद्यमियों को दीर्घकालिक निवेश और वैश्विक विस्तार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, एक्सेल के प्रशांत प्रकाश, पीक एक्सवी के राजन आनंदन और एवेन्डस के गौरव दीपक ने भारत के अनुसंधान-आधारित डीप-टेक स्टार्टअप्स को वैश्विक पूंजी और कॉर्पोरेट नेटवर्क से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित