पटना , मई 21 -- बिहार, 23 एवं 24 मई को उर्जा ऑडिटोरियम, पटना में बिहार एआई समिट 2026 की मेजबानी करेगा। यह राज्य का पहला संगठित एवं बड़े स्तर का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मंच होगा। इस समिट का आयोजन क्यूएलएएसएस (कलास) एडटेक (एजुकेशनल टेक्नोलॉजी) की ओर से सूचना प्रावैधिकी विभाग एवं बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के सहयोग से किया जाएगा।

कलास एडटेक के संस्थापक निखिल कुमार ने संवाददाता सम्मलेन में कहा कि इस समिट में 4,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। साथ ही डिजिटल, मीडिया एवं प्रसारण माध्यमों के जरिए 100 मिलियन से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित