, May 21 -- श्री कुमार ने कहा कि एआई समिट 2026 के आयोजन से राज्य के युवाओं की कौशल क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही तकनीकी के क्षेत्र में विकास होने से औद्योगिक गतिविधियों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने कहा कि समिट का उद्देश्य राज्य में एआई के माध्यम से सरकारी सेवाओं को नागरिकों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाना, व्यावसायिक एवं राजस्व वृद्धि के साथ-साथ बिहार में युवा प्रतिभा को एआई आधारित अर्थव्यवस्था के लिए कौशलयुक्त बनाने पर विशेष बल देना है। उन्होंने कहा कि समिट केवल व्याख्यानों तक सीमित कार्यक्रम नहीं होगा। नीति-निर्माता एवं सरकारी अधिकारी जहां अपनी वास्तविक कार्यान्वयन को साझा करेंगे, वहीं तकनीकी विशेषज्ञ समाधान प्रस्तुत करेंगे। विशेषज्ञ बिहार की जमीनी परिस्थितियों को समझते हुए संवाद करेंगे। इस अवसर पर सुमित शशांक ने कहा कि जहां तकनीक की बात होती है, वहां बिहार हमेशा से आगे रहा है। उन्होंने कहा कि एआई समिट से युवाओं की प्रतिभा को और नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि गया में इंडस्ट्रीयल स्मार्ट सिटी बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इससे हजारों युवाओं के लिए रोजगार का अवसर बनेगा।

बिहार इंडस्ट्री एसोसिएशन के सेक्रेटरी अमर जायसवाल ने कहा कि दो दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम से यह साफ हो जाएगा कि अलग-अलग क्षेत्रों में एआई की उपयोगिता कितनी है। उन्होंने बताया कि यह सबमिट बिहार के युवक-युवतियों की कौशल क्षमता में विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित