बांदा , अप्रैल 26 -- उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में रविवार को बुलेट मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की टक्कर में भाई-बहन की मृत्यु हो गई, जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो खंती में जा गिरी, जबकि बुलेट मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कालिंजर कस्बा निवासी अजय राजपूत (24) अपनी बहन प्रभा (20) और बहनोई राकेश (23) के साथ अतर्रा ग्रामीण क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार को तीनों बुलेट मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित