मुंबई , मई, 25 -- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गये मैच को पहली बार 100 दृष्टिबाधित बच्चों ने आनंद उठाया।

आईपीएल के इस मैच को पहली बार 100 दृष्टिबाधित बच्चे अपने 'हियरिंग बडीज़' के साथ मैच देखने पहुंचे। इसके अलावा 200 से ज्यादा विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी इस अनुभव का हिस्सा बने। बच्चे मुंबई के अलावा सतारा, नासिक, इगतपुरी और दूर-दराज़ के कई इलाकों से आए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित