नयी दिल्ली , अप्रैल 26 -- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार करने के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा की दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी से जुड़ा है, जिसमें श्री खेड़ा पर उनके खिलाफ कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाने का मामला दर्ज है।

श्री खेड़ा ने रविवार को शीर्ष अदालत में एक विशेष अनुमति याचिका दायर की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित