भरतपुर , मई 21 -- राजस्थान में डीग जिले में पुलिस ने दो अलग अभियान में सात किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद करके दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री शरण गोपीनाथ के. ने गुरुवार को बताया कि नगर थाना क्षेत्र में बिडगवा गांव के कच्चे बंध पर 690 ग्राम गांजा बरामद करके राजेश (36) को गिरफ्तार किया गया।
एक अन्य कार्रवाई में इसी थाना क्षेत्र में थून रोही राठा के पास नाकाबंदी करके एक टेम्पो से सवा छह किलोग्राम गांजा बरामद करके आशिक (26) को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि राजेश राजस्थान में डीग जिले का और आशिक उत्तर प्रदेश का है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित