नयी दिल्ली , मई 21 -- पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार ने लोगों को एक बार आश्वस्त किया है कि देश में एलपीजी से लेकर पेट्रोल तथा डीजल सहित सभी ऊर्जा संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता है और उन्हें हड़बड़ी में खरीदारी से बचना चाहिए।

पश्चिम एशिया की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए गुरुवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा भू राजनीतिक स्थिति के मद्देनजर देश में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित हुई है लेकिन सरकार देश में एलपीजी और पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी संभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि देश में गैस वितरण एजेन्सियों और तेल वितरण कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित