जालौन , मई 21 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के रेंढ़र थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक मजदूर का शव खेत में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि कुंवरपुरा गांव में आज बलवीर सिंह (45) पुत्र हरिदास का शव पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर रेंढ़र थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित