चंडीगढ़ , अप्रैल 26 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने सांसदों के आवासों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने पर पंजाब पुलिस की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े कथित राजनीतिक गुंडों द्वारा किए जा रहे हमलों से जनप्रतिनिधियों के घरों की सुरक्षा नहीं हो पा रही है।

श्री चुघ ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यदि पंजाब पुलिस संवैधानिक पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असमर्थ है, तो अब समय आ गया है कि केंद्रीय सुरक्षा बल इस जिम्मेदारी को अपने हाथ में लें।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आप प्रदेश में पूरी तरह विफल हो चुकी है और उसके "अनैतिक तथा भ्रष्ट आचरण" के कारण कई प्रमुख नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित