अलवर , मई 21 -- राजस्थान में अलवर जिले के दाता खोदरी गांव में गुरुवार को गैस सिलेंडर फटने से चार बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के लोग घर में मौजूद थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर से अचानक लीक हुई गैस ने आग पकड़ ली और कुछ ही सेकंड में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाके के बाद घर में आग लग गई। घटना में लक्ष्मी (12), लाडो देवी (50), मंजू (40), हैम सिंह (13) आलोक (5) किंलटु (18), राधेश्याम (45) और आयुष (4) झुलस गये।
पुलिस ने बताया कि इनमें से पांच को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया , जबकि किंलटु (18), राधेश्याम (45) और आयुष (4) का निजी सोलंकी अस्पताल में उपचार जारी है।
फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित