देहरादून , मई 21 -- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में हाथ से गिरे मोबाइल फोन को उठाने के लिए सड़क से नीचे उतरा एक युवक पीरूल पर फिसलने के कारण खाई में जा गिरा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ के अन्य युवक सुरक्षित हैं।
जनपद आपदा नियंत्रण केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 06:24 बजे उप तहसील जोशियाड़ा अन्तर्गत कुटेटी से जसपुर- सिल्याण वाली ग्रामीण रोड़ पर कुछ युवक घूमने गये थे। तभी विकास गुसांई (34) पुत्र देवेन्द्र सिंह गुंसाई निवासी ग्राम कन्सेण उत्तरकाशी का मोबाईल हाथ से गिर गया। फोन को उठाने के लिए युवक विकास सड़क से नीचे उतरा तो पीरुल में पांव फिसलने से वह 50 मीटर नीचे चला गया। साथियों द्वारा विकास को उपचार को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसको मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित