कोण्डागांव , मई 21 -- छत्तीसगढ़ के बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को ग्राम बोलबोला में आठ लाख रुपये की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

इन कार्यों में प्लाटपारा चौक के सामने पांच लाख रुपये की लागत से रंगमंच निर्माण तथा ग्राम पंचायत बोलबोला के जरेबेन्दरी क्षेत्र में बुदर पोयाम के घर से प्रेम नेताम के घर तक 100 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल है, जिसकी लागत तीन लाख रुपये बताई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित