पटना , अप्रैल 26 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कटिहार जिले में वज्रपात से तीन लोगों की हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सभी मृतक के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित