कटिहार , अप्रैल 26 -- बिहार के कटिहार जिले में रविवार को तीन अलग- अलग घटनाओं में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के चंदवा पंचायत के खुदना गाँव मेंवज्रपात से मंगलेश कुमार यादव ( 27) की मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि जिले के सेमापुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में वज्रपात की चपेट में आने से अकमल हुसैन (45 ) की मौत हो गयी। वहीं आजमनगर थाना क्षेत्र के शितलमनी में वज्रपात से मो.अब्बास ( 65 ) की मौत हो गयी।

जिला पदाधिकारी आशुतोष दिवेदी ने बताया कि पीड़ित परिजनों को आपदा निधि के तहत मुआवजा दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित