नई दिल्ली, मई 24 -- भाई का रिश्ता दुनिया में सबसे अनोखा होता है। बड़ा हो या छोटा वो आपके साथ खड़ा होता है। बचपन में जो आपके खेल को बिगाड़ता था वहीं बड़ा होकर आपके काम पूरे करवाता है। आपकी खुशी में सबसे ज्यादा खुश और आपके गम को मिटाने की हर कोशिश वो भाई ही करता है। अपने भाई को मिस कर रहे तो उसे भेजें ये हार्ट टचिंग शायरी और अपने दिल का हाल बता दें।Shayari for Brother in hindi 1- खुशी से बीते हर दिन, हर रात सुहानी हो, जिस तरफ आपके कदम पड़े, वहां फूलों की बरसात हो 2- रहे आप करोड़ों के बीच, खिलते रहें आप लाखों के बीच, रोशन रहें आप हजारों के बीच, जैसे रहता है सूरज आसमान के बीच। 3- बहुत शानदार ये रिश्ता अपना है जिन पे बस खुशियों का पहरा है, ना बुरी नजर लगे इस रिश्ते को क्योंकि मेरा भाई सारे संसार से प्यारा है। 4- जिसके सिर पर भाई का हाथ होता हैं...