Shamli News: सुबह बादल तो दोपहर में उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
शामली, जुलाई 3 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी मे पल-पल मौसम के मिजाज बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी सुबह से शाम तक मौसम रंग बदलता रहा। सुबह आसमान में बारिश के बादल लदे खड़े रहे तो मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर में निकली धूप की वजह से गर्मी के तेवर तल्ख नजर आए। ऐसे में गर्मी और उमस की वजह से हर कोई परेशान दिखा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते चार दिन से मौसम के मिजाज बदलने का सिलसिला बना हुआ है। कभी आंधी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं तो कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है तो कभी दिन में तेज धूप खिल रही है तो कभी आसमान में घने काले बारिश के बादल लदे खड़े दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- सुबह-शाम बारिश तो दोपहर में उमस ने बढ़ाई परेशानी शुक्रवार को भी सुबह से ही मौसम बिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.