नई दिल्ली, मार्च 27 -- Som Pradosh Vrat Puja Muhurat: हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित कई ऐसे व्रत हैं जिनका काफी महत्व है। इन्हीं में से एक है प्रदोष व्रत। ये व्रत महीने में 2 बार आता है। एक व्रत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। तो वहीं दूसरा वाला व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। वैसे मार्च के महीने में ये व्रत तीन बार है। दो व्रत रखे जा चुके हैं और तीसरा प्रदोष व्रत अगले हफ्ते रखा जाएगा। जो लोग पहली बार इस व्रत को रखने वाले हैं, उनके लिए ए टू जेड तक सारी विधि और मुहूर्त यहां पर मिल जाएंगे। किस तारीख को प्रदोष व्रत है? किस मुहूर्त में पूजा करना है? साथ ही जलाभिषेक के दौरान कौन सी गलती नहीं करनी है? ये सारी डिटेल्स एक-एक करके नीचे लें।इस दिन है प्रदोष व्रत अगला प्रदोष व्रत 30 मार्च को है। पंचांग के अनुसार त्र...