हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना, हजारीबाग के तत्वावधान में आयोजित 65वीं सुब्रतो मुखर्जी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालिका वर्ग के मुकाबले संपन्न हुए। जिले के 16 प्रखंडों की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रारंभिक मुकाबले कर्ज़न ग्राउंड और न्यू स्टेडियम में खेले गए, जबकि फाइनल मुकाबला कर्ज़न ग्राउंड में आयोजित हुआ। यह भी पढ़ें- बोकारो शिक्षा विभाग का जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट 5 को प्रतियोगिता के परिणाम प्रतियोगिता के पहले दौर में चलकुशा, पदमा, इचाक, डाड़ी, बरकट्ठा, कटकमसांडी, बरही और सदर की टीमों ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में पदमा ने डाड़ी को 2-0 तथा सदर ने बरकट्ठा को 6-0 से हर...