नई दिल्ली, मई 24 -- मई 2026 में गंगा दशहरा 25 मई, सोमवार को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में रह रहे हिंदू परिवारों के बीच भी खास चर्चा का विषय बना हुआ है। गंगा दशहरा पापों से मुक्ति और आत्मशुद्धि का त्योहार है। लेकिन जो लोग विदेश में रहते हैं और उनके पास गंगाजल नहीं है, वे इस पर्व का पुण्य कैसे प्राप्त कर सकते हैं? आइए जानते हैं।गंगा दशहरा का महत्व गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आई थीं। गंगा स्नान, पूजा और दान करने से व्यक्ति के दस प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसलिए इसे 'दशहरा' कहा जाता है। इस पर्व को गंगा अवतरण दिवस भी कहते हैं।राजा भगीरथ की तपस्या की कथा गंगा दशहरा की कहानी राजा भगीरथ से जुड़ी है। उन्होंने अ...