BHU Fee Hike: बीएचयू फीस वृद्धि पर बवाल, पीएचडी, LLB और हॉस्टल फीस में भारी बढ़ोतरी से छात्र परेशान
नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), जो अपनी सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, इस समय फीस वृद्धि के मुद्दे को लेकर चर्चा में है। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न कोर्सेज और हॉस्टल शुल्कों में की गई अत्यधिक वृद्धि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। परिषद के सदस्यों ने कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपते हुए इस निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन इस जनविरोधी फैसले को वापस नहीं लेता है, तो आने वाले दिनों में बीएचयू परिसर में एक बड़ा छात्र आंदोलन देखने को मिलेगा।किस कोर्स में कितनी बढ़ी फीस? इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने ज्ञापन के माध्यम से बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.