कुशीनगर, मई 24 -- कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की नई सौगात देते हुए सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पांडेय ने करीब 9 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पांच संपर्क मार्गों का विधिवत पूजन-अर्चन कर शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानंद पांडेय ने खड्डा ब्लॉक के ग्रामसभा जखनियां में पूर्वांचल विकास निधि योजना अंतर्गत 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग, 1 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रामपुर जंगल-छितौनी भेड़िहरवा संपर्क मार्ग तथा 2 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले केरवनिया-परसौनी संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया।

नए सड़क मार्गों का भूमिपूजन इसके अलावा ग्रामसभा सिंगहा...