720 उत्पादों पर आईएसआई प्रमाणन जरूरी बताया
शामली, मई 29 -- शामली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन चौप्टर शामली द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो शाखा देहरादून के सहयोग से इंडस्ट्रियल मीट एवं मानक मंथन विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीआईएस देहरादून के निर्देशक हेमंत भी आड़े, संयुक्त निदेशक सचिन चौधरी तथा सहायक निदेशक सौरभ कुमार चौरसिया अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। सेमिनार में अधिकारियों ने उद्यमियों को बीआईएस/आईएसआई प्रमाणन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में लगभग 720 उत्पादों पर आईएसआई प्रमाणन अनिवार्य कर दिया गया है। इनमें प्रेशर कुकर, स्टील एवं एल्युमिनियम के बर्तन, गैस चूल्हा, रिम, फुटवियर, सोलर पैनल तथा लिथियम बैट्री सहित अनेक उत्पाद शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि अनिवार्य श्रेणी के उत्पादों का बिना आईएसआई प्रमाणन के उत्पादन करना दंडनीय अपराध है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.