गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम, प्रवर्तन दल और यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान में बुधवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए कुल 72,000 रुपये का चालान वसूला गया। मेडिकल कालेज रोड पर चले अभियान में सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। कई स्थानों से सामान जब्त किए गए। नगर निगम की क्रेन के माध्यम से कुल 66 बाइक एवं 15 एलएमवी (हल्के मोटर वाहन) को उठाकर जब्त किया गया। इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...