नई दिल्ली, मई 23 -- पंजाब किंग्स करीब एक महीने बाद जीत हासिल करने में सफल रहा है। श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 18 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस जीत के साथ पंजाब ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है। पंजाब के अब 14 मैचों में 7 जीत के साथ 15 अंक हो गए हैं और अब टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब के अलावा राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।RCB पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिला...