55 मीटर थ्री फेस वायर चोरी
बागेश्वर, मई 24 -- गरुड़। तैलीहाट गांव में लंबित चल रही जल जीवन मिशन की योजना अपने अंतिम चरण में थी। दो दिन पूर्व विभाग ने देहरादून से इलेक्ट्रिक थ्री फेस वायर मंगाया था 55 मीटर की वायर को बिछाया। रविवार को उसमें कनेक्शन होना था, लेकिन शनिवार की रात किसी ने तार ही चोरी कर दिया। अब योजना से पानी मिलने का संशय बढ़ गया है। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। ग्राम प्रधान पूजा मेहरा के अनुसार यह तार महंगी थी। जल संस्थान ने बताया कि तार देहरादून से मंगाई गई थी, अब पेयजल योजना और लंबित हो जाएगी। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति चोरने वालों को कतई नहीं बख्ससा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.