मऊ, मई 23 -- मुहम्मदाबाद गोहना। प्रत्येक शनिवार को नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पोलियो की दवा तथा 10 जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। शनिवार को नगर पंचायत के मोहल्ला सैदपुर एवं मोहल्ला बरूईपुर में एनम पूनम यादव तथा मीना देवी ने 0 से 5 वर्ष तक के 54 नन्हे मुन्ने बच्चों को टीका लगाया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर रामबदन ने कहा कि इस टीकाकरण के लग जाने से बच्चों में होने वाली बीमारियों से जहां लड़ने की क्षमता होगी वहीं बच्चा स्वस्थ भी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...